जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बता दें कि 13 दिन बाद भोपाल में सबसे ज्यादा 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं इंदौर में 7 मरीज मिले हैं। जिसमें एक 5 साल की बच्ची शामिल है। बैतूल में 2, जबलपुर में 1 मरीज मिला है।
बता दें कि 25 दिन में प्रदेश में 391 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 171 और इंदौर में 137 मरीज मिले हैं। वहीं भोपाल में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 73 है। जिनमें से 44 होम आइसोलेशन में और 29 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें जिले में 55 कोरोना एक्टिव केस हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां 12 दिन में 5 से 16 साल के 11 बच्चे भी संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 6 अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
No comments:
Post a Comment